शिक्षा क्या है/ what is education in hindi
शिक्षा का अर्थ-(meaning of Education)-
शिक्षा शब्द की उत्पत्ति ' शिक्ष्' धातु से हुई है,जिसका अर्थ-सीखने,ज्ञान ग्रहण करने या विद्या प्राप्त करना है।शिक्षा के अर्थ में ही ' विद्या' शब्द का प्रयोग किया गया है। विद्या शब्द की उत्पत्ति ' विद्' धातु से हुई है।
और विद् शब्द से ही विद्वान् संबद्ध का निर्माण हुआ है। जिसका अर्थ है-जानना या जानने वाला।
शिक्षा और विद्या दोनों शब्दो में काफी अंतर है।विद्या से तात्पर्य किसी विशिष्ट ज्ञान में ही पूर्ण दक्षता प्राप्त करना है लेकिन शिक्षा से तात्पर्य ज्ञान के समग्र रूप से है।
शिक्षा शब्द का अंग्रेजी रूपान्तर शब्द Education है। एजुकेशन शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है।
लैटिन भाषा के एडुकेटम 'Educatum' शब्द का अर्थ है-शिक्षण कार्य करना।
कुछ विद्वानों के अनुसार एजुकेशन शब्द की उत्पत्ति Educare से हुई है जिसका अर्थ-विकसित करना।
Educare शब्द से तात्पर्य ' शिक्षित करना' या ऊपर उठाने से है।
Education शब्द Educo शब्द से बना है Educo शब्द भी E और duco से बना है जिनमे E का तात्पर्य 'आंतरिक' और Duco का अर्थ विकसित करना या आगे बढ़ना है।
अथार्त इसका अर्थ है-आंतरिक शक्तियों का विकास करना ।
what is education in hindi
शिक्षा का संप्रत्यय (Concept of Education)-
शिक्षा एक ऐसा साधन है जो मानव को प्राणी जगत के अन्य जीवों से पृथक करती है।शिक्षा का मानव जीवन में काफी महत्व है।शिक्षा के बिना मानव पशु के समान है।शिक्षा मानव को एक सामाजिक प्राणी बनाकर सांस्कृतिक धरोहर को आगे आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने के काबिल बनाती है।शिक्षा से ही मानव का सर्वांगीण विकास होता है।मानव अपना व्यक्तित्व जीवन सुखमय बनाता है और सामाजिक जीवन में अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देता है।मानव जीवन प्रक्रिया विविध प्रकार के वातावरण में होकर निकलती है।शिक्षा उसको वातावरण के साथ अनुकूलन करने की क्षमता प्रदान करती है तथा साथ ही वातावरण में अपनी सुविधानुसार परिवर्तन करने की शक्ति और ज्ञान प्रदान करती है।शिक्षा समाज की उनत्ति के लिये भी एक महत्वपूर्ण साधन है। what is education in hind20 केमिस्ट्री लेसन प्लान बुक देखें
20 बायोलॉजी लेसन प्लान बुक देखें
20 साइंस लेसन प्लान बुक देखें
ये भी पढ़े- meaning of education in hindi
सामान्य विज्ञान वन लाइनर नोट्स
शिक्षा क्या है what is Education
शिक्षा की प्रकृति Nature of Education
शिक्षा की परिभाषाएँ Definitions of Education
शिक्षा के रूप,शिक्षा के प्रकार (Forms of Education)
शिक्षा की प्रकृति Nature of Education
शिक्षा की परिभाषाएँ Definitions of Education
शिक्षा के रूप,शिक्षा के प्रकार (Forms of Education)